PM मोदी का ट्वीट: देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं

 


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ”आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!” ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और उनके जन्म का जश्न मनाने के लिए ही देशभर में जन्माष्टमी मनाई जाती है।

पौराणिक गणना के अनुसार इस बार श्रीकृष्ण भगवान का 5248वां बर्थडे है। श्रीभाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर उनका जन्म हुआ था। द्वापर युग को 8 लाख 63 हजार 874 वर्ष 4 माह और 22 दिन हुए थे, इसी समय यह तिथि पड़ी थी। अंग्रेजी कैलेंडर से यह तारीख 21 जुलाई, 3228 ईसा पूर्व बनती है। श्रीकृष्ण 125 वर्ष, 7 माह, 7 दिन तक धरती पर वास किए थे।