गुना-शिवपुरी : दोनों दलों का 'दलबदलुओं' पर भरोसा

 

गुना मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट इस बार यूं तो कई कारणों से सुर्खियोंं में है, जिनमें एक कारण ये भी है कि इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है, वो लंबे समय तक कांग्रेसी और कांग्रेस के प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है, जिनका आधे से अधिक राजनीतिक जीवन कांग्रेस से संबद्ध रह कर बीता है। वहीं कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव पर भरोसा जताया है, जो न केवल स्वयं, बल्कि उनके पिता देशराज सिंह यादव, मां बाईसाहेब यादव और लगभग समूचा परिवार भाजपा से जुड़ा रहा है।