यूक्रेन में मरने के लिए छोड़ने से पहले अपने सैनिकों के स्पर्म संभाल रहा रूस?

 

 नई दिल्ली, यूक्रेन और रूस के बीच जंग नये साल से खतरनाक और निर्णायक मोड़ लेने वाली है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह चुके हैं कि वो जीत से कम पर बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। रूस यूक्रेन को कड़े शब्दों में चेतावनी दे चुका है कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो फैसला उसके सैनिक करेंगे। नये साल में रूस तीन लाख सैनिकों को यूक्रेन भेजने की तैयारी कर रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट है कि यूक्रेन भेजने से पहले रूस अपने सैनिकों के स्पर्म (शुक्राणु) संभाल रहा है। बाकायदा रूस ने अपने स्वास्थ्य नियमों में बदलाव किया है और सैनिकों को निशुल्क क्लीनिक में स्पर्म रखने की अनुमति दी है।  नये साल पर यूक्रेन ने चिंता जताई है कि रूस बेहद खतरनाक प्लानिंग कर रहा है। रूसी हुकूमत ने कुछ महीने पहले घोषणा की थी कि पुरुषों के लिए सेना में भर्ती होना अनिवार्य होगा। बड़ी संख्या में रूस में भर्ती हो रही है ताकि यूक्रेन में लड़ाई के लिए सैनिकों की कमी न हो और रूस यूक्रेन के खूबसूरत शहरों में अपनी मनमानी कर सके। रूसी सरकार अपने सैनिकों के स्पर्म फ्री में सुरक्षित रखने के लिए तैयार हो गया है। सैनिकों के स्पर्म क्लीनिक में सहेजे जा रहे हैं। इसके लिए सैनिकों की पत्नियां भी तैयार हैं। रूसी अखबार मोस्कोवस्कीज कोम्सोमोलेट्स की रिपोर्ट है कि महिलाएं अपने पतियों को यूक्रेन में लड़ाई के लिए भेजने के लिए इस शर्त पर तैयार हैं कि उनके स्पर्म को सुरक्षित रखा जाए, ताकि अगर यूक्रेन में लड़ाई के वक्त उनकी मौत हो जाए तो स्पर्म से पत्नियां फिर गर्भवती हो सकें।