15 जगहों पर अंडरब्रिज,ओवरब्रिज व सब-वे का चल रहा निर्माण

 बिलासपुर। संरक्षित, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का लक्ष्य है। यही वजह है कि जहां-जहां रेलवे फाटक है, उन्हें बंद कर उनकी जगह पर आवश्यकतानुसार ओवरब्रिज, अंडरब्रिज और सब-वे का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में छह जगहों पर निर्माण कार्य हो चुका है। वहीं, 15 जगहों पर निर्माण प्रगति पर है। इसके बाद यात्री व राहगीर दोनों को राहत मिलेगी।