राहुल पर भाजपा सांसद का पलटवार

 

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) को इशारों में देशद्रोही संगठन बताने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अब भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। झारखंड में गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि गांधी परिवार से बड़ा कोई देशद्रोही नहीं है। निशिकांत दुबे ने भारत विभाजन, बोफोर्स घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी और पाक-चीन की ओर से जमीन पर कब्जा किए जाने का जिक्र करते हुए गांधी परिवार पर वार किया।