विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसलधार वर्षा के बाद से दिन भर उमस से लोग हलाकान

 

रायपुर । मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से रविवार रात रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसलधार वर्षा के बाद सोमवार को दिन भर उमस से लोग हलाकान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान भी 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियम कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। प्रदेशभर में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक 1025.1 मिमी वर्षा हुई है। रविवार रात को हुई मूसलधार वर्षा में रायपुर में 48.1 मिमी वर्षा हुई। साथ ही जशपुरनगर में 10 सेमी, कोटा 8 सेमी, धमतरी-मुंगेली में 7 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में वर्षा हुई। रविवार रात को हुई वर्षा के बाद सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस से लोग परेशान रहे।