अपनों की सेहत बनाए रखने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भेजें ये सदेंश

 


नई दिल्ली, World Health Day 2022 Quotes And Messages: दुनियाभर में हर साल 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने के पीछे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य  होता है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)' है। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी। ऐसे में डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद साल 1950 को पहली बार डब्ल्यूएचओ से जुड़े सभी देशों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया था। आज के दिन लोग एक दूसरे को स्वास्थ्य का महत्व समझाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ डे से जुड़े शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों की अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्हें भेज सकते हैं ये सेहत से जुड़े मोटिवेशनल मैसेज।  

वर्ल्ड हेल्थ डे से जुड़े मोटिवेशनल मैसेज-

-जो नहीं रखते अपने स्वास्थ्य का ध्यान,
वे सदा होते है रोगों से परेशान।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं।

-जीवन है बड़ा अनमोल, जिसमें स्वास्थ्य का है सबसे बड़ा रोल। 
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं।

-जिंदगी को रखना हो खुशहाल,
तो रखे स्वस्थ का ख्याल।
Happy World Health Day

-यदि करते हैं अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान,
यही है आपके जीवन से रोगों का निदान।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई

-बीमारी से हर काम बन जाता है दुर्गम, 
आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस से जीवन बनाए सुगम। 

-जन जन की यही है पुकार,
सबको मिले सही समय पर सही उपचार।
Happy World Health day

-खुद को स्वस्थ-निरोग बनाओ,
योग और व्यायाम अपनाओ।

-यदि रखते हैं अपने स्वास्थ्य का ध्यान, 
तो यही है आपको रोगों का निदान। 

-सबसे पहले रखो अपने शरीर का ध्यान,
फिर करो और सारे काम।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं