सोने के हैं शौकिन तो अपनाएं ये स्लीपिंग हैक्स, रात को आएगी अच्छी नींद

 

 कितनी बार आपने खुद को बेहतर नींद लेने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की होगी लेकिन इसका कोई हल नहीं मिला होगा। यहां तक की लोग इंटरनेट पर नींद के समाधान ढूंढते या ऐप डाउनलोड करते हुए भी मिलते हैं। इससे पता चलता है कि लोग अच्छी नींद के लिए हर तरह की कोशिश करने के लिए तैयार होते हैं। दरअसल, अच्छी नींद लेने के फायदे हैं कि हम पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रहते हैं और साथ ही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। एक अच्छी नींद का मतलब है रात में बिना टूटे नींद लेना जिसमें सुकून हो और जो शरीर को रिलेक्स करे। रात की अच्छी नींद पाने के लिए, दुनिया भर के लोगों ने विज्ञान द्वारा समर्थित अपने स्लीपिंग हैक्स और परंपराएं विकसित की हैं। इनके इस्तेमाल से आप भी अच्छी नींद ले पाएंगे।

चीन का हॉटफुट सोक
रात को सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी की थेरेपी देना स्वस्थ नींद के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसका चलन चीन में है। सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोना आपके थके हुए शरीर को रिलेक्स करता है। 

भारत का आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद के साथ भारत का संबंध कई वर्षों पुराना है। आयुर्वेद में भी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अश्वगंधा, पारंपरिक भारतीय दवा, तनाव और चिंता को कम करने में चमत्कार करती है। ये रात में बेहतर नींद लेने में मदद करती है। 

फिनलैंड का सौना भाप
फ़िनलैंड के अनुसार शाम को सौना का आनंद लेना का फिनिश रिवाज है और दुनिया भर के सबसे बड़े वैज्ञानिक स्लीपिंग हैक्स में से एक है। इससे आपके शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है।

कई संस्कृतियों में कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय, रूस से लेकर चीन से लेकर ग्रेट ब्रिटेन तक, दुनिया भर की संस्कृतियों में शामिल है। कैमोमाइल चाय में एपिजेनिन होता है, एक रसायन जो मस्तिष्क को रिलेक्स कर आराम करने के लिए ट्रिगर करता है। इसलिए, सोने से लगभग 45 मिनट से एक घंटे पहले कैमोमाइल चाय का एक कप पिएं।