25 लाख रुपये की लाटरी का झांसा देकर पांच लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर । हाई कोर्ट की एक महिला कर्मचारी को 25 लाख की लाटरी लगने का झांसा देकर ठगों ने 4.81 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। मामला चकरभाठा क्षेत्र का है । चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि हाई कोर्ट की महिला कर्मचारी उषा कश्यप के पास अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की जानकारी दी। ठग उन्हें अपने झांसे में लिया और उनसे अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर पैसे जमा करवाने लगे। आरोपितों ने इनाम देने का झांसा देकर महिला से थोड़ा- थोड़ा करके करीब 4.81 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी जब लाटरी की रकम हाई कोर्ट कर्मचारी को नहीं मिली तो उन्हें खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चला रही अभियान

साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस जानबो त बाचबो अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को धोखाधड़ी से बचने जानकारी दे रही है। पुलिस के जवान गांव में जाकर लोगों को ठगी के तरीकों को बताते हैं। साथ ही गांव वालों को इससे बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों को बैंकों की गोपनीय जानकारी मोबाइल पर किसी को देने से मना कर रहे हैं। अभियान के तहत कोटा क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया है। 