हाथ धोते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, जान लें क्या हैं हैंडवॉश के डूज एंड डोंट्स

 


सही तरह से हाथ धोना एक तरीका है जिसकी मदद से हाथ के कीटाणुओं, बैक्टीरिया और धूल से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अपने आप को बीमार होने से बचाने के लिए हाथों की अच्छी साफ सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है। अपने हाथों को बार-बार धोना यह सुनिश्चित करता है कि आप कीटाणुओं और दूसरे बैक्टीरिया को न फैलाएं। खाना खाने से पहले या खाना बनाने से पहले आपको अपने हाथ धोने चाहिए। दिन भर में हम कई चीजों को छूते हैं, वहीं जब भी आप किसी व्यक्ति को  या चीज को छूते हैं,  इसका मतलब यही है कि आप अपने हाथों में कई जर्म्स को इकट्ठा कर रहे हैं। जर्म्स भरे हाथों से अगर आप अपना चेहरा, आंख, नाकको छूते हैं, तो यह संक्रमण को पैदा कर सकता हैं। खुद के साथ आप दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए हाथ धोना आपके जीवन का एक जरूरी स्वच्छता कारक होना चाहिए। हाथ धोने की सरल आदत आपको और दूसरों को सुरक्षित रखती है। ऐसे में जब हाथों को अच्छे से धोने की बाच आती है, तो कुछ खास बातें आपको याद रखनी चाहिए। ऐसे में सबसे पहले जानते हैं डूज

- कम से कम 20 सेकेंड तक आगे पीछे से धोएं

कम से कम बीस सेकंड के लिए अपने हाथ धोएं। अगर आपको बीस सेकंड का ट्रैक रखना मुश्किल लगता है, तो अपने हाथ धोते समय बस अपने दिमाग में 20 तक गिनती करें(इसे घड़ी की सुई की तरह गिने)। बीस सेकंड के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना सुनिश्चित करता है कि आप उन सभी बैक्टीरिया से छुटकारा पा लेंगे जो आपके हाथों से चिपके हुए थे। सुनिश्चित करें कि आप अपने नाखूनों को भी साफ करें। इसी के साथ अपने हाथों के पिछले हिस्से को धोना न भूलें अगर आप ऐसी नहीं करते हैं तो यह हाथ धोने के उद्देश्य को ही हरा देता है। जब हम जल्दी में होते हैं, हम अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने में कंजूसी करते हैं, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि जब भी आप अपने हाथ धोते हैं, तो अपने हाथों के पीछे की ओर लापरवाही न करें।

- हाथों को सुखाएं

अपने हाथों को धोने के आसान लेकिन जरूरी स्टेप में से एक उन्हें सुखाना है। हाथ धोने के बाद अपनी हथेलियों को सुखाना जरूरी है वर्ना इसके दोबारा गंदे होने की संभावना है। गीले हाथ कीटाणुओं और अन्य जीवाणुओं के अच्छे वाहक होते हैं। इसलिए, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हाथ धोने के बाद आप अपने हाथों को तौलिये का इस्तेमाल करके पूरी तरह से सुखा लें। 

-साबुन का करें इस्तेमाल

कोई भी रोजाना का साबुन काम करने के लिए काफी है अगर आप इससे अपने हाथ अच्छी तरह धोते हैं। साबुन कंपनियों की मार्केटिंग के झांसे में न आएं, साबुन का मुख्य कार्य आपके हाथों में मौजूद कीटाणुओं को मारना होता है। इसलिए, हाथ धोने के लिए किसी भी साबुन का इस्तेमाल करना ठीक है।

हाथ धोते समय क्या न करें 

गर्म पानी का इस्तेमाल

गर्म पानी का इस्तेमाल करने से ज्यादा कीटाणु नहीं मरते। आपको अपने हाथों को साफ रखने के लिए गर्म पानी से हाथ धोने की जरूरत नहीं है। यह केवल आपकी स्किन में जलन पैदा करेगा साथ ही ये ज्यादा ड्राई और पपड़ीदार बना देगा। यह एक प्रमुख मिथक है कि गर्म पानी से हाथ धोने से अधिक कीटाणु मर जाएंगे। जबकि तथ्य यह है कि जब हाथ की सफाई के लिए हाथ धोने की बात आती है तो यह बिल्कुल अनावश्यक है।

साबुन-पानी न होने पर हाथ धोना न करें स्किप 

आप जहां भी जाते हैं, वहां हर जगह साबुन और पानी मिलना मुश्किल है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हाथ धोना छोड़ देना चाहिए। अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास एक सैनिटाइजर और कागज के साबुन के कई स्ट्रिप्स हैं। जब आप हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हों तो कोनों को न काटें। आधा चम्मच से एक चम्मच हैंड सैनिटाइजर आपके हाथों को पूरी तरह से ढकने के लिए काफी है।