14 साल की युवती खारून नदी में डूबी, शिनाख्त नहीं

 

 रायपुर । महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में हादसा हो गया। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि लड़की नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

नहीं हो सकी पहचान

डीडी नगर थाने से मिली जानकारी अनुसार युवती की डूबने मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के थानों में फोटो भेजी गई है। वहीं महादेव घाट आए लोगों से भी फोटो दिखाकर पहचान की जा रही।