रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमहरडीह थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या विंडमिल के पास दो माह पूर्व 25 सितंबर को हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बता दें कि 25 सितंबर को महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। काफी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस मामले का राजफाश करने में सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला संध्या सार्वा सिविल लाइन थाना इलाके
अंतर्गत जग्गनाथ नगर के पास निवासरत थी, जिसके शव का रायपुर पुलिस ने पहचान
के लिए पोस्टर भी चस्पा किया था। इसी दौरान खमहरडीह थाना पुलिस टीम ने
जिले के अन्य थानों में शव की जानकारी साझा कर गुम इंसान रिकार्ड से मिलान
करने के लिए कहा था।
इस
पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने हूबहू जानकारी के साथ उक्त महिला का गुम
इंसान रिकार्ड दर्ज होना बताया। इसके बाद स्वजनों को शव के पहचान कराने के
लिए बुलाया गया, जिसके बाद स्वजनों शव देखकर साफ इंकार कर दिया। इसी
दौरान पुलिस को स्वजनों पर शक हुआ।
जानकारी
के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया
है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मृतक की बहन के पति (लक्ष्मण) के
साथी हैं और उसी के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने बताया
कि पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला का गला दबाकर हत्या की गई।
इसके बाद उसे एक्टिवा में बैठाकर ऐश्वर्या विंडमिल के पास बहते हुए नाले
में फेंक दिया गया।
पुलिस को भ्रमित करने और सबूत मिटाने की मंशा से महिला की स्कूटी व मोबाइल
को अमलेश्वर के पास खारुन नदी में बहा दिया। पुलिस ने महिला की स्कूटी को
बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस अब भी मुख्य आरोपित लक्ष्मण की तलाश में
जुटी है। जांच व पूछताछ पूरी होने के बाद ही पुलिस पूरे मामले का राजफाश
करेगी।
AD2
Social Plugin