भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचीं डी पुरंदेश्वरी

 


 जगदलपुर। भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जगदलपुर पहुंच गईं। वह हैदराबाद से नियमित विमान से करीब 12 से 1 बजे के बीच जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचीं। विमानतल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र रही। राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित कई नेता भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। लोकनर्तक दल ने भी मनमोहक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी।

इसके बाद रोड शो के दौरान खुली जीप में दंतेश्वरी मंदिर की ओर काफिला रवाना हो गया है। जीप में विष्णुदेव साय, केदार कश्यप, कामलचंद भंजदेव, संजय पांडे सवार रहे। पुरंदश्वरी दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करेंगी, अभी जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच गई हैं। स्वर्गीय महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगी। वे शहीद स्मारक भी जाएंगी। ये सभी स्थान सिरहासार चौक में हैं।