समता और चौबे कॉलोनी में मिले कोरोना पॉजिटिव, निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्रों को किया सेनेटाइज्ड


  रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन 7 के तहत आने वाले चौबे कॉलोनी एवं समता कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद नगर निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्रों को अभियान चलाकर सेनेटाइज्ड किया। 

नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन 7 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। जोन स्वास्थ्य अमले ने जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की कारगर रोकथाम करने सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजर स्प्रे सहित चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करके प्रभावित क्षेत्रों को सेनेटाइज किया। कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास एवं आसपास के स्थानों में जिला प्रशासन द्वारा घोषित सम्पूर्ण कटेंनमेंट जोन एरिया में यह क्रम जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम की दृष्टि से अगले 14 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या को सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन में फॉगिंग अभियान सम्बंधित जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्तर पर चलाया जाएगा।