- मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जगहंसाई कराया
- गांधी जी के बारे में मोदी का कुछ भी बोलना सूरज को दिया दिखाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते है। वे सही में गांधी को नहीं जानते है। गांधी जी के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये। गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब मोदी के दल के पूर्वज आजादी की लड़ाई का विरोध कर रहे थे। वे गांधी के खिलाफ अंग्रेजी शासन के पक्षकार बन कर घूम रहे थे, ऐसी विचारधारा का व्यक्ति गांधी जी को कमतर आंकता है तो यह उसका नहीं उसके संस्कारों का दोष है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य है जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है। बापू को किसी संघ के शाखा शिक्षित के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।
AD2
Social Plugin