दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, राजकुमार चौहान भाजपा में

 

नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनावी समझौते के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने वाले विधायक अरविन्दर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। श्री लवली के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अमित मल्लिक, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता नीरज बसोया और नसीब सिंह ने भी यहां भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कांग्रेस से भाजपा में आये दिल्ली के नेताओं का स्वागत किया।