प्रयागराज । कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 संविधान बचाने वाले और उसे खत्म करने वालों के बीच लड़ा जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि देश में 2024- लोकसभा चुनाव संविधान बचाने और उसे खत्म करने वालों के बीच लड़ा जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 400 पार का नारा वास्तव में संविधान बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की योजना का है। उन्होंने दावा किया कि चार जून को नरेन्द्र मोदी न/न तो प्रधानमंत्री मंत्री रहेंगे और नहीं भाजपा की सरकार रहेगी। केवल इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 2024 का चुनाव तय करेगा कि देश में लोकतंत्र रहेगा, देश की राजनीति के स्वरूप क्या रहेगा, संविधान से चलेगा अथवा डेढ़- दो लोगों की मर्जी की तानाशाही से चलेगा। यह चुनाव तय करेगा युवाओं, किसानो, श्रमिकों, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों की आवाज सुनी जाएगी कि अथवा उन आवाजों का दमन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश की बिडबंना है कि 73 साल के प्रधानमंत्री अपने लिए और पांच साल मांग रहे हैं जबकि देश में 24 साल के युवा को रिटायर होकर घर जाने की बात करता है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। भाजपा ने अग्निवीर योजना चलाकर फौज का मनोबल गिराने का काम किया है। अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना जैसी नैाकरी बहाल की जाएगी। श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के 10 सालों में जो भी अत्याचार महिलाओं के साथ हुआ उससे देश का सिर शर्म से झुक गया। चाहे हाथरस की घटना हो, उन्नाव, शाहजहांपुर, गुजरात की बिलकिस बानो, जंतर मंतर पर धरना पर बैठी महिला खिलाडियों के साथ अभद्रता या मणिपुर की महिला को निर्वस्त्र की घटना भाजपा नेत्री निर्मला सीतारमन और स्मृति ईरानी की आवाज बंद रहती है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को राजनीति के चश्में से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने उनका न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के बदले अपना अधिकार मांगने पर उनके ऊपर लाठियां बरसाई गई उनको गुण्डा, मवाली और आतंकवादी तक कहा गया, यही भाजपा का चाल और चरित्र है। भाजपा ने देश में केवल नफरत की राजनीति की है। युवाओं के लिए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर केंन्द्र में 30 लाख सरकारी नौकरियों को 15 अगस्त से भरने का काम किया जाएगा। युवा मेहतन कर पढाई करता है और एन समय पर पेपर लीक होता है, इसपर नियंत्रण किया जाएगा।
AD2
Social Plugin