मोदी मानवता की लड़ाई लड़ रहे है-यादव

  

मैनपुरी/भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मानवता की लड़ाई के साथ ही घमंडिया गठबंध के अत्याचारों से देश को मुक्त करा रहे हैं। डॉ. यादव उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्रीराम के मंदिर निर्माण में हमेशा से अड़ंगा लगाती रही, लेकिन इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने मुमकिन करके दिखाया है। अयोध्या से लेकर अरब तक मंदिरों का निर्माण हो गया है। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म के विरोधी ही रहे हैं। इस बार का चुनाव भी रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या के बाद चित्रकूट को भी भव्यता प्रदान की जायेगी।