कथा सुनाने गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबियत, आगरा के अस्पताल में भर्ती

 

 हाथरस । जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की कथा सुनाने के दौरान अचानक से तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी लगने के चलते उनकी तबियत खराब हुई थी, हालांकि अभी वह ठीक हैं। कुछ घंटों बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज हाथरस में रामकथा सुनाने के लिए गए थे। महाराज रामकथा सुना रहे थे। शुक्रवार को उन्हें कथा को विश्राम देना था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें सर्दी लग गई। सर्दी लगने के कारण अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबियत बिगड़ती देख तुरंत उन्हें आगरा के पुष्पांजिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच पड़ताल में चेस्ट इन्फेक्शन निकला। डॉक्टरों ने अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। कुछ घंटों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिल सकती है।