न्याय यात्रा को छोड़ अचानक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी

 

अंबिकापुर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के कारण स्थगित हो गई है। मंगवलवार को राहुल गांधी की यात्रा अंबिकापुर पहुंची थी। यहां उन्होंने कला केंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। यात्रा कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आगामी यात्रा का समय तय नहीं है। बता दें कि अंबिकापुर की सभा के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा बलरामपुर पहुंचने वाली थी जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम था। कल बुधवार को उनकी यह यात्रा बलरामपुर जिला मुख्यालय होते हुए रामानुजगंज से होते हुए झारखंड प्रवेश करने वाली थी। बलरामपुर जिले में कांग्रेस ने यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की थी।