विकास उपाध्याय ने बुलडोजर कार्रवाई पर दिया बड़ा बयान

 

बुलडोजर कार्रवाई पर विकास उपाध्याय का बड़ा बयान, “चुनाव में सपोर्ट नहीं करने वालों को बनाया जा रहा है निशाना”
विकास उपाध्याय / रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में अवैध तरीके से कब्जा किए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी में बुलडोजर चलाए जानें का लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बड़ा बयान सामने आया है। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं होने वाले लोगों पर टारगेट कर कार्यवाही की जा रही है। एक विशेष वर्ग और चुनाव में सहयोग नहीं करने वालों को लक्षित किया जा रहा है। आपको बता दें कि रायपुर पश्चिम से कांग्रेस ने उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं दूसरी ओर भाजपा से राजेश मूणत चुनावी मैदान में थे। लेकिन इस बार उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा। राजेश मूणत ने विकास उपाध्याय को 41229 वोटों से हराकर रायपुर पश्चिम में कमल खिलाया है।