डाक्टर देख हुए हैरान, लड़के के शरीर में मिला महिला का अंग

 

धमतरी।: छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अत्यंत दुर्लभ आपरेशन का मामला सामने आया है। एक युवक के पेट से गर्भाशय निकाला गया। ये अंग सिर्फ महिलाओं में ही होते हैं, लेकिन इस लड़के के पेट में ये अंग जन्म से ही थे। मेडिकल फील्ड के अनुसार विश्व में इस तरह के महज 300 केस सामने आए हैं।दरअसल, मामला 25 सितंबर 2023 का है। कांकेर क्षेत्र का एक युवक धमतरी नया बस स्टैंड स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचा था। डा रोशन उपाध्याय ने बताया कि जांच में युवक का हार्निया फंसा होना व दोनों तरफ के अंडकोष की गोली का नहीं होना पाया गया। जब युवक का दूसरे दिन आपरेशन किया गया तब एक दुर्लभ अंग उसके पेट में दिखाई दिया। यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली। अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दायीं तरफ पेट में थी। यह बहुत ही दुर्लभ मामला था। तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई। साथ ही सभी अंग दिखाए गए। परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय को सर्जरी कर निकाला गया। साथ ही दायीं अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया। जिसे औरचिडोपेक्सी कहते हैं। दाहिने तरफ के हार्निया का भी आपरेशन किया गया। डा उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट मलेरिया डक्ट सिंड्रोम (पीएमडीएस) कहते हैं। यह जीन में म्‍यूटेशन परिवर्तन की वजह से होता है। इसमे पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है। परंतु पेट के अंदर स्त्री के गर्भाशय, नली, अंडाणु, पाए जाते हैं। अबतक विश्व में इस तरह के 300 केस की पुष्टि की जा चुकी है। धमतरी बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का यह संभवतः पहला मामला है। इस आपरेशन में डा रोशन उपाध्याय, डा रश्मि उपाध्याय, डा प्रदीप देवांगन, डा मॉर्टिन उपस्थित थे।
ऐसे होती है पहचान
1, बच्चों के जन्म के पश्चात उसके अंडकोष में गोली का नहीं पाया जाना
2, जांघ के हिस्से में सूजन
3, वयस्क होने के बाद बांझपन