पूर्व विधायक सुनीति राठिया का राजनीतिक सफरनामा...

 

छत्तीसगढ़ : बहुत ही कम समय में रायगढ़ जिले में राजनीति में अपना एक अहम किरदार निभाते हुए सुनीति राठिया का जिले के राजनीति में अपना एक अलग स्थान है जी हां हम बात कर रहे हैं, लेलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनीति राठिया का जिनका राजनीतिक सफर बहुत ही शानदार रहा है आज तक एक भी चुनाव नहीं हारने वाली सुनीति राठिया राजनीति के अजय योद्धा के रूप में जानी जाती हैं। आदिवासी नेत्री के रूप में सरल सहज व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सुनीति राठिया का राजनीतिक सफरनामा सर्वप्रथम वर्ष 1995 से 2000 तक जनपद पंचायत सदस्य के रूप में फिर वर्ष 2000 से 2005 में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष  2005 से 2010 में पुनः जनपद अध्यक्ष एवम 2010 से 2013 तक जिला पंचायत सदस्य रहे और तभी भाजपा से विधान सभा चुनाव में प्रचण्ड मतों से विजयी होकर लेलूँगा विधायक व संसदीय सचिव के रूप में 2018 तक  सेवा दे चुकी हैं। राजनीति में अपना अहम किरदार निभाते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखने वाली छत्तीसगढ़ के राजनीति में सड़क से सदन तक संसदीय सचिव पद का दायित्व निभाते हुए क्षेत्र में हमेशा सेवा कार्य में लगी हुई हैं, चाहे सत्ता में हो या ना हो लोगों के साथ सतत संपर्क बनाते हुए हमेशा समाज के कार्यों में लगी हुई देखी जा सकती हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से इनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लैलूंगा को एक कड़ी के रूप में जोड़ने का काम कर सकता है निश्चित रूप में लैलूंगा विधानसभा के लिए इनके राजनीति के लंबे कालखंड का अनुभव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लाभदायक हो सकता है।