राजधानी रायपुर में गूंजा लॉलीपॉप लागे लू...

 

 रायपुर । रायपुर में शनिवार रात होली महोत्सव में भोजपुर सिनेमा इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह पहुंचे। WRS ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में पवन सिंह के फैन पहुंचे और भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए। मंच पर आते ही पवन सिंह ने पहले भजन से शुरुआत की। इसके बाद अपने फेसम गानों, लॉलीपॉप और लुलिया से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। भीड़ पवन से उनके हिट भोजपुरी गानों को परफॉर्म करने की जिद करती रही।कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज ने भी अपने गीतों से समां बांधा। रिया और जिया डांसर्स की जोड़ी डांस से जलवा बिखेरा।भोजपुरी और होली के गीतों की प्रस्तुति भी हुई। कोविड काल के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रही हैं। इससे पहले पवन सिंह सरगुजा में भी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। रायपुर में पहली बार पवन सिंह ने परफॉर्म किया।