बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड

 

 नई दिल्ली। बीबीसी के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे किया जा रहा है। पिछले दिनों बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसको लेकर देश में विवाद की स्थिति बनी थी। इस पर राजनीति भी हुई थी। इसी बीच, मंगलवार को सूचना मिली की आयकर विभाग की टीम दिल्ली के 12 खंभा स्थित बीबीसी के दफ्तर पर पहुंची है। 10 से 12 अधिकारियों ने छापा मारा। कार्रवाई जारी है। कहा जा रहा है कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ ही पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है।