प्रदेश में छेरछेरा पर्व की धूम कल, बड़ा ही पवित्र एवं शुभ दिन

 

रायपुर, छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध और लोग पारंपरिक त्यौहारों में से एक है लोग इसे बड़े ही सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस पर्व पर किसी भी जाति धर्म का कोई प्रतिबंध नहीं है छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्यौहार सभी वर्ग जाति एवं सम्प्रदाय के लोग मनाते हैं। इस दिन को बड़ा ही पवित्र एवं शुभ दिन माना जाता है। छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ प्रदेश में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को परिभाषित करने वाला पर्व है, छेरछेरा त्यौहार आपसी भाईचारा और स्नेह प्रेम भाव का प्रतीक है।