रायपुर निगम मुख्यालय में भाजपा का प्रदर्शन

 रायपुर। भाजपा शहर जिला संगठन के नेतृत्व मे आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय गाँधी सदन के समक्ष शहरी गरीबों को पट्टा देने, हर गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास देने, सम्पति कर आधा करने,सभी का बिजली बिल हाफ करने ,70 वार्डो मे विकास कार्य, सड़क नाली, मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि उपलब्ध कराने, महिला स्व सहायता समूह की बहनों का ऋण माफ़ और उन्हें ऋण उपलब्ध कराने तथा साइंस कॉलेज, विश्वविद्यालय क्षेत्र मे शैक्षणिक और खेल के लिए आरक्षित भूमि पर स्मार्ट सिटी के द्वारा चौपाटी निर्माण का विरोध करते हुए अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा । भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे,ने बताया कि भाजपा शहर जिला संगठन एवं नगर निगम भाजपा पार्षद दल कांग्रेस के महापौर परिषद के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध मे विशाल प्रदर्शन किया । प्रदर्शन ने प्रमुख रूप से सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मन्त्री राजेश मुणत, पूनम चंद्राकर, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उपनेता मनोज वर्मा, ओंकार बैस, सुभाष तिवारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी, भाजपा के समस्त पार्षद गण प्रदर्शन मे शामिल हुए।