हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू

 सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब हिमाचल में उप-मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे।