ओबीसी वोट बैंक हो सकता है गेमचेंजर

  भोपाल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में एक साल से भी कम का वक्त बचा है और भाजपा ओबीसी बनाम ब्राह्मण की सियासत में फंसती दिख रही है। सागर जिले में लगभग एक साल पहले ब्राह्मण समुदाय एक लड़की और ओबीसी समुदाय के एक व्यक्ति अफेयर सामने आया था। इस घटना के बाद ओबीसी परिवार के घर को तोड़ा गया और उसके साथ एक तनाव का माहौल बन गया था। अब ऐसा ही कुछ तनाव भाजपा द्वारा प्रीतम लोधी को बर्खास्त करने के बाद पूरे राज्य में दिख रहा है।