संसद में स्मृति ईरानी पर भड़कीं सोनिया गांधी

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अधीर रंजन चौधरी द्वारा 'राष्ट्रपत्नी' कहे जाने पर बवाल थम नहीं रहा है। पहले इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद अब सदन से बाहर सोनिया गांधी और स्मृति इरानी की तीखी बहस हुई है। दरअसल सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद सोनिया गांधी जब बाहर निकल रही थीं तो उन्हें देखकर भाजपा के सांसद नारेबाजी करने लगे। इस बीच सोनिया गांधी भाजपा की सांसद रमा देवी के पास आईं और उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है।