बेंगलुरु: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के मकसद से रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को अपना विचार-मंथन सत्र शुरू किया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा की कर्नाटक इकाई के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह , राज्य पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, कर्नाटक के मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बेंगलुरु के देवनहल्ली के एक निजी रिजॉर्ट में दिन भर चलने वाली विचार-मंथन बैठक में भाग ले रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, जगदीश शेट्टार और डी. वी. सदानंद गौड़ा भी पार्टी के मंथन सत्र में भाग ले रहे हैं।
AD2
Social Plugin