5,449 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

 


 जम्मू: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,449 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 201 वाहनों में कुल 5,449 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं में से 1,666 पुरुष, 536 महिलाएं, 43 बच्चे बालटाल आधार शिविर के लिए 61 वाहनों में तड़के तीन बजरक 20 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद, 3,783 तीर्थयात्री सुबह चार बजकर 20 मिनट पर 140 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए, जिनमें से 702 महिलाएं, 103 साधु और 54 बच्चे हैं।