10 दिन के अंदर 108 इंच वर्षा बिलासपुर में

 बिलासपुर। आषाढ़ मास इस साल खास है। जमकर वर्षा हो रही है। अभी तक रात में खूब पानी बरस रहा है। 10 दिनों के भीतर जिले में 107.59 इंच वर्षा हो चुकी है। जो कि विगत 10 वर्षों के औसत वर्षा से अधिक है। शहर के अलावा मस्तूरी, तखतपुर व बोदरी तहसील में अच्छी वर्षा हुई है। वहीं रतनुपर और बिल्हा में कम पानी गिरा है।