SRPF के जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौेके पर 2 जवानों की मौत…

 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। जिससे दोनों जवानों की मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल ले जाने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया । दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़चिरौली अस्पताल लाया गया है। जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे। वहीं अधिकारियों ने इस मामले में जांच के बाद जानकारी देने की बात कही है।