देश के अलग - अलग हिस्सों में उपचुनाव जारी

 


नयी दिल्ली. देश के पांच राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में सभी की नजर त्रिपुरा के टाउन बारदोवाली सीट पर रहेगी, जहां से मुख्यमंत्री माणिक साहा मैदान में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और झारखंड में हो रहे उपचुनाव की मतगणना रविवार को की जाएगी। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हुआ। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की पहली परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब ‘आप’ कानून-व्यवस्था के मुद्दे और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर सवालों के घेरे में है।