सड़क गांव तक पहुंची तो महिलाओं ने किया जवानों का स्वागत

 

सुकमा।  एक वक्त था जब नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों व जवानों का विरोध हुआ करता था लेकिन आज हालात बदल रहे हैं। उन इलाकों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीण अब विरोध नहीं बल्कि जवानों व सड़क का स्वागत कर रहे हैं। ये सुकमा जिले का घोर नक्सल प्रभावित बंडा गांव है। यहां पहले आवागमन के लिए सिर्फ पगडंडी थी। नक्सल दहशत के कारण इन इलाकों में विकास कार्य तो दूर की बात मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लेकिन लगातार जिला व पुलिस प्रशासन के प्रयास से जिले के हालात बदल रहे हैं। अब सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोंटा से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ और बंडा तक सड़क निर्माण पहुंचा। जवानों की सुरक्षा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जब जवान गांव पहुंचे तो वहां गांव की महिलाएं व बच्चे एकत्रित हो गए। महिलाओं ने स्थानीय भाषा में स्वागत गीत गाकर नाच के माध्यम से खुशी का इजहार किया। जवानों ने भी महिलाओं का सम्मान किया और सुरक्षा का वादा किया।