चाट खाकर 22 बच्चों और महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

 

 बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में रविवार को चाट खाकर एक के बाद एक 22 बच्चों व महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। इससे हड़बड़ाए स्वजन बच्चों को लेकर बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सोमवार को चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया। यहां पहुंचने से पहले ही नौ साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसकी बड़ी बहन को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में रहने वाली त्रिवेणी कोसले ने बताया कि रविवार की शाम गांव में चाट गुपचुप बेचने वाला आया था।गांव के बच्चों व महिलाओं ने उसके पास से खरीदाकर चाट और गुपचुप खाया। इसके बाद अपने घर आ गए। रात में एक एक कर बच्चों व महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक गांव में एक साथ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर गांव वाले घबरा गए। उन्होंने डायल 112 और 108 में फोन लगाया। बीमार बच्चों को 112 और एंबुलेंस से बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव के बच्चों व महिलाओं ने उसके पास से खरीदाकर चाट और गुपचुप खाया। इसके बाद अपने घर आ गए। रात में एक एक कर बच्चों व महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक गांव में एक साथ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर गांव वाले घबरा गए। उन्होंने डायल 112 और 108 में फोन लगाया। बीमार बच्चों को 112 और एंबुलेंस से बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।