जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, लेकिन उन्हें धोखा मिला - 'आप' पार्टी

 


रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय पहुंचे। उन्‍होंने यहां पत्रकारों को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार चलाने के बाद दोबारा सरकार बनाई। केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, उसकी बदौलत जनता के बीच आप पार्टी की छबि को निखरी है। यहीं कारण है कि आप पार्टी ने पंजाब में प्रचंड मतों से सरकार बनाई। पंजाब के लोगों ने देखा कि कांग्रेस के लिए कुर्सी पहले है और बाद में जनता। इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया। छत्‍तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस को मौका दिया, लेकिन उन्हें धोखा मिला है। सोमवार को बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा आम आदमी पार्टी निकालेगी। अब जनता आप पार्टी को मौका देना चाहती है। सभी विधानसभा में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान तेज करेगी।