जिला पंचायत के सीईओ श्री राजपूत ने किया विभिन्न गोठानों का अवलोकन
मुंगेली
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत द्वारा राज्य शासन
की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बाड़ी योजना के तहत स्थापित गोठानों और
वहां महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का नियमित जायजा
लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होने कल 12 मार्च को जिले के विकास खण्ड
लोरमी के ग्राम पैजनिया और बोड़तराकला पहुॅचकर स्व सहायता समूह की महिलाओं
के आर्थिक उत्थान के लिए संचालित गतिविधियों की जायजा लिया। इस अवसर पर
उन्होने गोठानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वर्मी
कम्पोस्ट का अवलोकन किया। इसी तरह उन्होने गोठान में ही मुर्गी पालन, मछली
पालन, सब्जी उत्पादन और चारागाह विकास कार्यो के बारे में भी जानकारी
प्राप्त की। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित मिनी राईस
मिल का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मंद से स्व
सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए मिनी राईस मिल प्रदान
किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं
को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोडकर उन्हे आत्मनिर्भर व स्वावलंबी
बनाने के लिए अनेक कार्य किया जा रहा है। उन्होने महिलाओं को ऐसे कार्यो
से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनने की बात कहीं। इस अवसर पर संबंधित विभाग
के अधिकारी उपस्थित थे।
AD2
Social Plugin