छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो राजस्थान में आ जाएगा बड़ा बिजली संकट - सीएम अशोक गहलोत

 


रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, अगर छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो साढ़े 4 हजार मेगावाट बिजली के पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। ऐसे में स्टेट के अंदर बड़ा बिजली क्राइसिस आएगा। हमें छत्तीसगढ़ पर डिपेंड रहना पड़ता है। काफी लंबे अरसे से हम इसकी मांग कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी लगातार संपर्क में थे। हमलोग आज बात करेंगे और सीएम को कन्विंस करेंगे कि कोयले की परमिशन दें। पूरी राजस्थान की जनता इंतजार कर रही है कि कब परमिशन मिले। इसलिए हम आए हैं। हर राज्य की अपनी समस्या है। हम उसे भी एप्रिशिएट करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है भारत सरकार ने बगैर पूछे परमिशन दे दिया हो। हम इतना ही मांग कर रहे हैं जितनी आवश्यकता है। हमें अपनी बिजली की जरूरत तो पूरी करनी पड़ेगी। आज यहां सीएम से रिक्वेस्ट कर कन्विंस करेंगे कि हमारी जरूरत कैसी है। हमारे सामने बड़ी चुनौती है। राजस्थान को यहां पर केंद्र ने कोल ब्लॉक अलॉट किया है।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पर्यावरण नियमों और स्थानीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा।

महंगाई के मसले और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

5 राज्यों के चुनाव से पहले पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में कमी किये। चुनाव के बाद फिर बढ़ा दिए। महंगाई हद पार कर गई है देश में। बेरोजगारी से हाल खराब है। देश में संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। कहीं फर्जी एनकाउंटर हो रहा है, कहीं ईडी के छापे पड़ रहा है। देश को बचाना है तो सबको सोचना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्‍वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर रायपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।