जिले में आयोजित होगी रामायण मंडली प्रतियोगिता

 

8कलेक्टर ने प्रतियोगिता आयोजित कराने नोडल अधिकारियों की नियुक्त

नारायणपुर, कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंषी ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय, जनपद पंचायत स्तरीय  एवं जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय चंदेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा। जारी आदेष में कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडलीयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च 2022 तक किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2022 में किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2022 के बीच किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु जिले में श्री अभिषेक गुप्ता अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजन/चयन समिति का गठन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल को नोडल अधिकारी/सदस्य बनाया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर/ओरछा श्री घनष्याम जांगड़े एवं श्री रमांचल यादव को सदस्य बनाया गया हैं।