गर्मियों में इन तरीकों से करें स्किन को एक्सफोलिएट, दिखेंगे गजब के रिजल्ट

  


kaise banayein scrub: गर्मियों के स्किन केयर में एक्सफोलिएशन एक जरूरी पार्ट है। इस मौसम में पोर्स के अंदर जमा गंदगी को हटाना काफी जरूरी होता है। वैसे तो एक्सफोलिएशन के लिए आपको बाजार में कई तरह के स्क्रब मिल जाएंगे, लेकिन घर के बने स्क्रब नैचुरल होते हैं और इनसे साइड इफेक्ट होने के चांस भी बहुत कम होते हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में स्किन एक्सफोलिएशन के लिए घर पर कैसे बनाएं स्क्रब।  

1) टमाटर स्क्रब

सामग्री

एक टमाटर
दो चम्मच शक्कर

कैसे बनाएं

टमाटर को काट लें और उसके अंदर से टमाटर के पल्प को अलग करें। इस गूदे में शक्कर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं,हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो गंदगी को दूर करता है और स्किन को शाइन करने में मदद करता है।

2) कॉफी स्क्रब

सामग्री

एक चम्मच कॉफी पाउडर  
एक चम्मच नारियल का तेल 

कैसे बनाएं 
दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इसे अपनी स्किन में थपथपाएं और चेहरे और गर्दन को धीरे से रगड़ें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी और फेस वाश से हटा दें। बॉडी स्क्रबिंग के लिए भी आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब से आपकी स्किन से गंदगी दूर होती है, वहीं ये आपकी स्किन को सॉफ्ट करता है।

 3) ओट्स स्क्रब 

सामग्री

दो बड़े चम्मच ओट्स
एक चम्मच ठंडे दूध
एक चम्मच शहद 

कैसे बनाएं

एक कटोरी में दो बड़े चम्मच बिना ओट्स लें, इसमें एक चम्मच ठंडा दूध और एक चम्मच शहद मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धोएं।

 4) बादाम स्क्रब 

सामग्री

8 से 10 रात के भीगे बादाम
दो चम्मच शहद

कैसे बनाएं

रात भर भिगे बादाम को अगली सुबह छीलकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

ध्यान दें

इन स्क्रब को आप बॉडी और फेस दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इन्हें लगाते समय स्किन को जोर से न रगड़ें बल्कि हल्के हाथों से मसाज करें।