फंदा बिछाने वाले शिकारी की तलाश शुरू कर दी गई है

 


बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में फंदा बिछाने वाले शिकारी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके तहत सिवलखार के अलावा आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ जीआई तार बेचने वाले व्यापारियों से भी संपर्क कर यह टटोला जा रहा है कि इतनी थोक मात्रा में हालही में किसने तार की खरीदी की है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन को पूरी उम्मीद है कि शिकारी जल्द हिरासत में होगा।

कोटा बफर क्षेत्र के पश्चिम सिवलखार में 20 मीटर लंबा जीआई तार जब्त किया गया है। यह फंदा शिकारियों ने लगाया था। फंद तो बरामद कर लिया गया। पर यह करतूत किसकी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन शिकारी तक पहुंचना चाह रहा है। इसके लिए वनकर्मियों को निर्देश भी दिए गए हैं। वन अमला अपने स्तर पर सिवलखार के अलावा आसपास के गांव में पहुंचकर पूछताछ कर रहा है।

इसके अलावा मुखबिर भी लगाकर रखा गया है। चूंकि घटना स्थल से कोटा नजदीक है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि यहां के किसी दुकान से जीआई तार खरीदी गई होगी। बिलासपुर से भी तार खरीद कर ले गया होगा। वन अमला जीआई तार बिक्री वाले व्यापारियों से संपर्क भी कर रहा है। अब कोई भी इतनी बड़ा मात्रा में तार खरीद कर लेकर जाए तो उनकी जानकारी भी रखने के लिए कहा गया है। दरअसल होली पर्व नजदीक है।