27 दिन बाद रिहा हुआ आर्यन खान


  मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान की जेल से रिहाई हो गई है। खुद शाहरुख खान अपनी कार और बॉडीगार्ड के साथ आर्थर रोड़ जेल पहु्चे और 11.01 बजे बेटे को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इससे पहले आर्थर रोड़ जेल की जमानत पेटी सुबह 5.30 बजे खोली गई। इसके बाद से कागजी प्रक्रिया शुरू हुई जो कुछ घंटे चली। शाहरुख खान सुबह ही बेटे को लेने के लिए रवाना हो गए थे और जब तक रिहाई की कार्रवाई हुई, तब तक वे आर्थर रोड़ जेल के पास एक पांच सितारा होटल में रुके रहे। रिहा होने के बाद शाहरुख खान और आर्यन खान एक ही कार में मन्नत पहुंचे। आर्यन को 27 दिन पहले मुंबई ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। वह 23 दिन से आर्थर रोड़ जेल में था। NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें आर्यन खान भी शामिल था। यहां देखे ताजा फोटो-वीडियो

शाहरुख खान की टीम पहुंची आर्थर रोड़ जेल

पहले कहा गया था कि आर्यन खान 9 से 10 बजे के बीच रिहा हो जाएंगे, लेकिन प्रोसेस में समय लगा। प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही शाहरुख खान के बॉडीगार्ड अपनी गाड़ी कर जेल के बाहर पहुंच गए थे।

5.30 बजे खुली जमानत की पेटी

आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे 'जमानत पेटी' खोली। जेल अधिकारी के अनुसार, आर्यन खान को सुबह 9 बजे रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और प्रक्रिया को पूरा करने में 15 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगता है। सभी की निगाहें अब आर्यन खान की रिहाई पर टिकी हैं, क्योंकि शुक्रवार की समय सीमा खत्म होने के कारण जमानत के कागजात नहीं होने के कारण उन्हें एक अतिरिक्त रात जेल में बितानी पड़ी थी।

आर्यन खान की जमानत में जूही चावला ने निभाई अहम भूमिका

जूही चावला और शाहरुख खान की दोस्ती काफी पुरानी है। वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की और आईपीएल टीम के सह-मालिक बी हैं। शुक्रवार को जूही ने भी शाहरुख के बेटे आर्यन की जेल से रिहाई में अहम भूमिका निभाने के लिए कदम बढ़ाया।