अतिक्रमण विरोधी अभियान में नगर निगम की महिला अधिकारी पर हमला, 3 उंगलियां कटीं

 


महाराष्ट्र. ठाणे नगर निगम प्रशासन ने महाराष्ट्र के ठाणे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान महिला सहायक निगम आयुक्त (एएमसी) पर हुए हमले की ंिनदा की है। अभियान के दौरान एक रेहड़ी पटरी वाले ने एएमसी पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें महिला अधिकारी की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर चोट आई है। मजीवाड़ा-मनपाड़ा क्षेत्र की एएमसी कल्पिता ंिपपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाले ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में ंिपपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें बचाने की कोशिश में उसके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि आरोपी ने बाद में आत्महत्या करने की धमकी दी, लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान अमर यादव के रूप में की गई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें आरोपी चिल्लाते और चाकू लहराते दिखाई दे रहा है।

अधिकारी ने बताया कि कासरवाड़ावली पुलिस ने यादव को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उंगलियों को दोबारा जोड़ने के लिए आॅपरेशन किया गया। साथ ही, उनके सिर में आई गंभीर चोट का भी उपचार किया गया।

महापौर नरेश म्हास्के ने नगर निगम की अधिकारी पर हमले की घटना पर ंिचता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से नगर निगम का मनोबल नहीं गिरेगा और शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज गति से चलाया जाएगा। महापौर ने कहा कि महिला अधिकारी और उनके सुरक्षा कर्मी के इलाज का खर्च नगर निगम उठाएगा।

ठाणे के संरक्षण मंत्री एकनाथ ंिशदे सोमवार आधी रात को अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ंिपपले की सेहत के बारे में जानकारी ली। ंिशदे ने कहा कि उन्होंने ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत ंिसह से बात की और मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा। ठाणे नगर पालिका के आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के अभियानों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव ने भी हमले की ंिनदा की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।