रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तेज गर्मी रहेगी, जबकि अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने रायपुर जिले में अगले 2 दिनों के लिए गर्म दिन (Hot Day) की चेतावनी जारी की है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के 4 जिले ज्यादा गर्म रहे। इनमें से राजनांदगांव में 43 डिग्री, बिलासपुर में 41 डिग्री, रायपुर में 40.8 डिग्री और रायगढ़ में 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा राजधानी रायपुर में इस समय लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री अधिक था। अगले दिन यानी शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
AD2
Social Plugin