रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा बढ़त के बाद निगम में सभापति, महापौर परिषद सदस्यों और 10 जोन अध्यक्षों के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बार सभापति बनने की दौड़ में 2 पार्षदों के नाम सबसे आगे हैं। सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वी बार पार्षद चुनकर आए हैं। एक बार वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। निगम में सीनियर पार्षद होने के साथ ही वे तेज तर्रार नेता हैं। निगम के प्रावधानों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं। दूसरा नाम मनोज वर्मा का है। वो पिछले कार्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बार सभापति की रेस में हैं। सूर्यकांत राठौर और मनोज वर्मा से एक बनेगा सभापति। मीनल के शपथ के बाद होगी नियुक्ति निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा पार्षद मेयर इन काउंसिल और जोन अध्यक्ष बनने की जुगत में लग गए हैं। मतगणना के दिन ही कुछ पार्षद जीतने के बाद MIC और जोन अध्यक्ष बनने की बात करते दिखाई दिए। मेयर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद वे अपनी एमआईसी का गठन करेंगी। सभी 10 जोन में एक-एक जोन अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। नियम ये भी है कि, जो सभापति होंगे, वे अपने जोन के अध्यक्ष होंगे। ऐसे में 9 जोन में ही अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। ऐसे में 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में मतदान सम्पन्न होगा। इस चुनाव के लिए अधिकारी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव पूरा होने के बाद नगर निगमों में शपथ ग्रहण हो सकता है।
AD2
Social Plugin