रायपुर महापौर के लिए प्रबल दावेदार है

 

शेख आबिद किंग भारत न्यूज़
भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका हेतु आत्मीय निवेदन।
नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व प्रदान करने हेतु आग्रह ।

रायपुर । उपरोक्त विषय एवं संदर्भानुसार आपसे निवेदन है कि हम समस्त महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आपसे निवेदन करते है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेसी विचारधाराओं से पूरे प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम है। वर्तमान समय में नगरीय निकाय चुनाव में जहां महिला सीट आरक्षित हुई है ऐसे स्थानों पर कांग्रेस की महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता है ऐसा इसलिए भी जरुरी है कि कांग्रेस की सुख-दुख की लड़ाई में महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस कमेटी के समस्त निर्णयों के साथ प्रदेश एवं केन्दीय नेतृत्व के आदेशानुसार कंधे से कंधा मिलाकर अनुशासन के साथ कार्य करते है। पार्टी के सभी आंदोलन, धरना प्रदर्शन में हम 24/7 हर स्थिति परिस्थिति में प्राथमिकता से उपस्थित रहते है।

आदरणीय महोदय जी, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के नगरीय चुनाव में महिला आरक्षित की स्थिति को देखते हुए केवल महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौका देना आवश्यक है। यह पार्टी के लिए आवश्यक भी है और महिला कार्यकर्ताओं की मनोस्थिति एवं संकट के समय परिवार के साथ पार्टी के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए संकट के समय हमेशा पार्टी का साथ दिया गया है। वर्तमान में ऐसा संकेत मिल रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ पुरुष, पदाधिकारियों के द्वारा महिला आरक्षण में अपने परिवार की महिला को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है इससे हम महिलाओं को जो पार्टी के लिए 24 घंटे 12 माह मेहनत करते है इससे हमारा उत्साह कम होता है और महिलाओं के सम्मान में कुठाराघात प्रतीत हो रहा है जिसके कारण कांग्रेस की महिला संगठन में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को दबाने का प्रयास पार्टी के पुरुष नेताओं के द्वारा अपनी परिवार के महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए आगे किया जा रहा है, यह पार्टी के हित में तर्क संगत नहीं है।

अतः प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं के आरक्षित सीटों पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता या महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कमेटी टिकट में प्राथमिकता दी जाए जिन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला कार्यकर्ताओं को एकत्र करने में अहम भूमिका निभाई है।