अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में भाजपा को मिली एकतरफ़ा जीत का सारा श्रेय भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया है। सरगुजा संभाग के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सोमवार को अंबिकापुर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित मंत्रियों और सरगुजा संभाग के विधायकों ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उनका आभार जताया। कार्यकर्ताओं के दम पर सरगुजा हुआ कांग्रेसमुक्त, मोदी की हर गारंटी होगी पूरी। विरासत में खाली खजाना मिला है फिर भी हम किसानों को 3100 रुपये के दर से धान की राशि का भुगतान करेंगे। इसका प्रविधान कर लिया गया है। सीएम ने कहा कांग्रेस सरकार में नक्सलियों ने अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की,नक्सलियों को पता है कि डबल इंजन की सरकार में उनके विरुद्ध मजबूती से कार्रवाई होगी इसलिए वे बौखलाहट में हत्या कर रहे हैं। लोकसभा का चुनाव नजदीक है। मैं किसी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को सोने नहीं दूंगा और खुद भी नहीं सोऊंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों को खड़ा करवा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी करवाया। इसके पहले मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने मां महमाया मंदिर अंबिकापुर में मत्था टेका। प्रदेश की खुशहाली,समृद्धि की कामना की।
AD2
Social Plugin