अंबिकापुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वच्छंद विचरण कर रहे तेंदुए ने एक और महिला को मार दिया। तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है। मंगलवार की शौच के लिए महिला घर के नजदीक गई थी,उसी दौरान तेंदुए ने उस पर आक्रमण कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने प्रेरित किया जा रहा है।
AD2
Social Plugin